Thursday, 27 August 2015
Testing
- इलाबांस गांव के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज - अवैध कब्जे से जल्द मुक्त होगी जमीन : रमा रमण जन प्रवाद, संवाददाता। नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के अवसर अभियंता वर्क सर्किल-7 की ओर से नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र के इलाबांस गांव के खसरा संख्या 178 एवं 179 की कुुल 19860 वर्ग मीटर भूमि (कीमत करीब 200 करोड़ रुपये) पर अवैध रूप से निर्माण एवं कब्जा करने के आरोप में इलाबांस निवासी हंशा, मंशा, राजे एवं जयकरन पुत्र बलवीर के खिलाफ कोतवाली फेस-दो में मामला दर्ज कराया गया है। प्राधिकरण के चेयरमैन\u0938ीईओ रमा रमण ने जानकारी दी है कि हंशा, मंशा, राजे एवं जयकरन पुत्र बलवीर निवासी इलाबांस प्राधिकरण की 19860 वर्ग मीटर भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किए हुए हैं। उक्त जमीन की कीमत बाजार दर के अनुसार करीब 200 करोड़ रुपये है। यह जमीन प्राधिकरण की अर्जित एवं कब्जा प्राप्त भूमि है। प्राधिकरण की ओर से दिनांक 30 जुलाई 2015 को प्रश्नगत एवं अनाधिकृत जमीन को हटाने के लिए नोटिस दिया गया था। नोएडा प्राधिकरण की टीम जब 12 अगस्त 2015 को शाम करीब पांच बजे दिए गए ध्वस्तीकरण के नोटिस के क्रम में चिन्हीकरण के लिए गई तो हंशा, मंशा, राजे एवं जयकरन पुत्र स्व: बलवीर निवासी इलाबांस ने टीम पर जानलेवा हथियारों से लैस होकर हमला कर दिया। टीम के साथ गाली-गलौज करने के साथ ही जानलेवा हमला किया गया। प्राधिकरण टीम की विकास कार्यों से संबधित सरकारी फाइलों एवं अन्य दस्तावेजों को फाड़ते हुए नष्ट कर दिया गया था और कुछ सरकारी चीजों एवं निजी सामानों को लूट लिया गया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। उन्होंने आत्मदाह कर प्राधिकरण के अधिकारियों व कर्मचारियों को फंसाने की धमकी दी। रमा रमण ने बताया कि इलाबांस गांव की खसरा नंबर 178 एवं 179 की जमीन को भू-अर्जन अधिनियम 1894 की धारा 417 की अधिसूचना दिनांक 17 अप्रैल 2002 एवं धारा 617 की अधिसूचना 26 जून 2003 जारी हुई थी। इसके बाद दिनांक 28 फरवरी 2005 को नोएडा प्राधिकरण को विधिवत भौतिक कब्जा प्राप्त हो गया था। कोतवाली फेस दो पुलिस ने इलाबांस निवासी हंशा, मंशा, राजे एवं जयकरण पुत्र स्व. बलवीर के खिलाफ प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ब्लैकमेल करने, झूठे मुकदमों में फंसाने, मान माल की धमकी देने, अवैध निर्माण एवं कब्जा करने आपराधिक षड़यंत्र, सारकारी सामानों की लूटपाट करने आदि धाराओं में मामला दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस ने 120बी, 146 147 148 149 309 332 353 356 390 446 447 448 499 500 503 504 आदि धाराओं में मामला दर्ज किया है। बॉक्स : इलाबांस की खसरा नंबर 179 एवं 179 की करीब 19860 वर्ग मीटर जमीन पर हंशा, मंशा, राजे एवं जयकरन पुत्र स्व. बलवीर ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। इस जमीन की कीमत करीब 200 करोड़ रुपये है। शीघ्र ही पुलिस एवं पीएसी बल का प्रयोग करते हुए इस जमीन को खाली करवाया जाएगा। इसके लिए एसएसपी एवं जिला मजिस्ट्रेट ये यथा आवश्यक पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती का अनुरोध किया गया है। रमा रमण चेयरमैन\u0938ीईओ, नोएडा प्राधिकरणhttp://www.janpravad.com/News_Pic/1illegal_occupation_of_land_of_authority.png
Labels:
testing
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment